HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत: कप क्रिकेट टूर्नामेंट, रानीखेत सुपर किंग ने रानीखेत कप जीतकर हासिल...

रानीखेत: कप क्रिकेट टूर्नामेंट, रानीखेत सुपर किंग ने रानीखेत कप जीतकर हासिल किया विजेता का खिताब

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता रानीखेत


रानीखेत कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रानीखेत सुपर किंग ने प्राइज मनी खिताब जीता। विगत 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे रानीखेत कप का टूर्नामेंट एन.सी.सी. ग्राउंड में किया जा रहा था, जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तकरीबन 28 टीमों ने भाग लिया। रानीखेत कप हर वर्ष ये प्राइज टूर्नामेंट कराते आयी है। फाइनल में में आज नेड़ी एकादस एवं रानीखेत सुपर किंग पहुंची। टॉस जीतकर नेड़ी एकादस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिसमें नेड़ी एकादस की टीम 20 ओवर में 167 रन बनाकर आल आउट हो गई। जितने को 168 का लक्ष्य दिया गया। जवाब देने मैदान में उतरी रानीखेत सुपर किंग ने 16 ओवर में ही 6 विकिट से लक्ष्य जीतकर अपनी टीम को रानीखेत कप का खिताब दिलाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने विजेता टीम को प्राइज मनी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उपविजेता टीम अन्य खिलाड़ियों को भी स्मृति कप एवं पुरुस्कार वितरित किये गए। मैन आफ द मैच नाजिम तथा मेन आफ द सीरिज पठान को दी गयी। अम्पायर में मनीष कन्ननोजिया पवन जंतवाल एवं धनिलाल वर्मा शामिल थे। खेल में रमेश साह, सौरभ कांडपाल, हेमन्त सिंह मेहरा, खिमेश, सन्दीप राणा, मनोज बिष्ट, मनोज राणा आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments