हल्द्वानी। सात नंवबर को लगभग पूरे हल्द्वानी में बिजली का शट डाउन रहेगा। दरअसल दीपावली पर उपभोक्ताओं को अनवरत बिजली प्रदान करने के लिए पिटकुल द्वारा उनके अधीन उप संस्थानों व लाइनों में मरम्मत का कार्य होगा। इस वजह से हल्द्वानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली का शटडाउन रहेगा।