HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रतियोगिताएं, नशे के बताये दुष्परिणाम

रानीखेत : विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रतियोगिताएं, नशे के बताये दुष्परिणाम

👉 भाषण में अंजू बिष्ट, पेंटिंग में ममता कोरंगा रही प्रथम

रानीखेत। विवेकानंद विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पेंटिंग व भाषण के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराने का प्रयास किया गया। भाषण में अंजू बिष्ट व पेंटिंग में ममता कोरंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वंदना सत्र पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि सीएचसी ताड़ीखेत के डॉ० देवेंद्र उप्रेती, डॉ० शिखा जोशी तथा फार्मसिस्टव आशा मनराल ने शिरकत की। उन्होंने बच्चो में बढ़ रहे नशे की लत से उन्हें बचाने के उपायों को बताया। इस मौके पर आयोजित भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता द्वारा नशे के दुष्प्रभाव से भी बच्चो को अवगत करवाया गया।

भाषण प्रतियोगिता में अंजू बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में ममता कोरंगा प्रथम रही। बबीता आर्या, भूमिका नेगी ने द्वितीय तथा दीक्षा बिष्ट व पार्थिव बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments