मोटाहल्दू न्यूज : रंगोत्सव 2021 में पानी की बौछारों के बीच खूब झूमे युवा

0

मोटाहल्दू। रंगो के पर्व होली के अवसर पर आज क्षेत्र के युवाओं द्वारा मोटाहल्दू के एक बैंकट हॉल में रंगोत्सव 2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में रेन डांस पंजाबी ढोल आकर्षक का केंद्र बनाए रहे इसके साथ ही डीजे की धुन में युवक युवतियों ने खूब ठुमके लगाए और जमकर कार्यक्रम का आनंद लिया । महिलाओं द्वारा होली गायन भी किया गया। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ सचिव धीरज जोशी व मनीष तिवारी ने संयुक्त रुप से रंगोत्सव 2021 नशा मुक्त होली कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में युवकों ने भी प्रतिभाग किया। आयोजन समिति के सदस्यों का कहना था कि एक ओर आजकल की युवा पीढ़ी नशे की ओर भाग रही है उन्हें सही दिशा देने के लिए इस तरह का आयोजन करना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सीमा पाठक, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, युगल शर्मा, देवेंद्र तिवारी, हिमांशु कबडाल, विक्की पाठक, गौरव कबड़ाल, पवन दुमका , रवि कबड़ाल, गौरव पंकज कबड़ाल, भाष्कर चोपड़ा, शौरभ कबड़ाल, अंकित बमेठा, राहुल पाठक, मनीष कबड़ाल के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें