HomeUttarakhandNainitalरामनगर : सांप के कटाने से युवक की मौत

रामनगर : सांप के कटाने से युवक की मौत

Ramnagar News | रामनगर से पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ग्राम टेड़ा निवासी 22 वर्षीय राहुल रावत पुत्र हिम्मत सिंह रावत अपने पैतृक गांव सल्ट के देवायल गया था। सोमवार की देर रात सोते हुए उसे सांप ने काट लिया। परिजन युवक को तुरंत बाजपुर चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल के शव को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments