HomeUttarakhandNainitalरामनगर : ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश

रामनगर : ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश

नैनीताल | रामनगर विकासखंड के दुरस्थ गांव चुकुम में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटनास्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया।

बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments