रामनगर। यहां तेज बारिश के चलते छोई स्थित विश्व प्रसिद्ध हनुमान धाम में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का स्वर्ण शिखर कलश टूटकर गिर गया। इस दौरान बिजली गिरने से कुछ पत्थर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि श्री हनुमान धाम में आज शाम आरती का समय था और इस दौरान धाम में लगभग 200 भक्त उपस्थित थे। बिजली धाम के शिखर कलश में जाकर गिरी है, हालांकि धाम में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। News WhatsApp Group Join Click Now
ADVERTISEMENTS




