HomeUttarakhandNainitalरामनगर : टेंपो के अंदर युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाला...

रामनगर : टेंपो के अंदर युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

रामनगर | मंगलवार को रामनगर में टेंपो में सवार होकर जा रही एक युवती के साथ टेंपो में सवार एक अन्य युवक द्वारा अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTSAd

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम कानिया निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने गांव से ग्राम सावल्दे टेंपो में सवार होकर जा रही थी युवती का आरोप है कि टेंपो में सवार आसिफ पुत्र मुमतियाज निवासी मौहल्ला इस्लामनगर नूरपुर थाना चाँदपुर जिला बिजनौर हाल निवासी ग्राम सावल्दे रामनगर ने उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़खानी की। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments