सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर नगर पंचायत कपकोट द्वारा प्रशासन एवं स्कूली बच्चों ने पालीथीन के खिलाफ रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान व्यापारियों से पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील की।
ADVERTISEMENTS
नगर पंचायत कपकोट द्वारा स्वच्छ रहे शहर अपना स्वच्छ बनेगा कपकोट अपना इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एंजल अकैडमी कपकोट के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं द्वारा कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत कपकोट व कपकोट प्रशासन की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किए गए । कार्यक्रम में उपस्थित थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी तहसीलदार पूजा शर्मा एंजल एकेडमी दीपा गड़िया, सनी शर्मा कविंद्र मेहता सुंदर कोरंगा आदि शामिल थे।