राकेश त्यागी को नमो फाउंडेशन में प्रदेश महामंत्री की मिली जिम्मेदारी

नारायण सिंह रावत सितारगंज। भाजपा नेता राकेश त्यागी को नमो फाउंडेशन में अहम जिम्मेदारी मिली है। उनको प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय…

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। भाजपा नेता राकेश त्यागी को नमो फाउंडेशन में अहम जिम्मेदारी मिली है। उनको प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके विमल की संस्तुति पर केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ. एमसी शर्मा ने राकेश त्यागी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राकेश त्यागी ने संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार जताया। साथ ही कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरे उतरेंगे। कहा कि वह संगठन के हित में काम करेंगे। त्यागी के मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *