HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सांस्कृतिक दलों का आडिशन स्थगित करने की मांग उठाई, गुस्से...

Bageshwar News: सांस्कृतिक दलों का आडिशन स्थगित करने की मांग उठाई, गुस्से में लोक कलाकार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन ने सांस्कृतिक दलों के आडिशन को स्थगित करने की मांग उठा दी है।

ADVERTISEMENTSAd

महासंगठन का कहना है कि सांस्कृतिक दल सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग से पंजीकृत दल हैं। सूचना विभाग उततराखंड के सभी सांस्कृतिक दलों का आडिशन करा रहा है, जबकि कोविड 19 महामारी के चलते लगभग 18 माह से अधिक समय से कलाकार बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

कलाकारों ने कहा कि ऐसे समय में आडिशन करना कलाकारों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कलाकारों के साथ अन्याय हुआ तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

सोमवार को कलाकार संघ ने तहसीलदार के माध्यम से महानिदेशक सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ समय के बाद आचार संहिता भी लग जाएगी। कोविड-19 महामारी के तहत चारधाम यात्रा और अन्य मेलों, महोत्सवों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरकार ने रोक लगाई है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार कलाकार अभी आडिशन के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने आडिशन पर भी रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के अजय चंदोला, भास्कर तिवारी, आनंद प्रसाद गड़िया, राजेंद्र कुमार, ज्योति, अर्जुन देव आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments