HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking News: जिले में बारिश का कहर, कहीं दो पैदल पुल...

Bageshwar Breaking News: जिले में बारिश का कहर, कहीं दो पैदल पुल बहे तो कहीं चार मकान क्षतिग्रस्त, प्रभावितों ने पड़ोसियों के घर ली शरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में हो रही बारिश से गरुड़, काफलीगैर और बागेश्वर विकासखंड जलमग्न होने लगे हैं। काफलीगैर क्षेत्र में दो पैदल पुल बह गए हैं। इसके अलावा चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है। राजस्व पुलिस नुकसान का जायजा लेने में जुटी हुई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

तहसील गरुड़ के पिंगलो गांव निवासी जय लाल पुत्र विशन राम का मकान ध्वस्त हो गया है। गोशाले में दबने से एक गाय की मृत्यु हो गई है। काफलीगैर निवासी नारायण राम पुत्र जोगा राम का मकान अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया है। इसके अलावा मेहनरबूंगा निवासी विशन राम पुत्र प्रताप राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। अन्य सूचना के अनुसार सैज में बरसाती नाला उफन गया है। जिससे किशन सिंह पुत्र भवाना सिंह के मकान के समीप बने चैक डैम बह गए हैं। खौलसीर में मल्लीधार बेगड़ को जोड़ने वाली पैदल पुलिया ध्वस्त हो गई है। इधर, भनारतोली-सिमस्यारी गांवों को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है।

उधर गरुड़ तहसील के लाहुरघाटी में भूस्खलन ने मचाई तबाही है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश परिहार ने बताया कि दो दिन से लगातार हो रही बारिश लाहुर घाटी के लिए आफत बनकर आई।अतिवृष्टि से लाहुर घाटी के गांवों में भारी भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन से तीन मकान, एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए और गैराज में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजस्व उप निरीक्षक किशोर कांडपाल ने घाटी का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। अतिवृष्टि के चलते लाहुर घाटी के कई गांव भूस्खलन की चपेट में आ गए। उड़खुली गांव में दुर्गा राम पुत्र रतन राम के मकान के पीछे से भारी भूस्खलन होने से मकान की दीवार टूट गई। जिससे कमरे के अंदर मलबा भर गया और घर का सारा सामान मलबे में दब गया। जखेड़ा गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से देवकीनन्दन मिश्रा पुत्र केशव दत्त की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके अलावा जखेड़ा में महेश सिंह पुत्र पदम सिंह की गैराज में खड़ी कार भी स्लाइड आने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीगांव में प्रेम सिंह पुत्र हयात सिंह तथा पार्वती देवी पत्नी खड़क सिंह के मकान के पीछे भारी भूस्खलन होने से मकान ध्वस्त हो गए। जिससे घरेलू सामान, खाद्य सामग्री व गैस सिलेंडर भी मलबे में दब गए। इसके अलावा घाटी के कई गांवों में भूस्खलन होने से ग्रामीणों के आंगन दरक गए और खेत मलबे से पट गए।इधर जिला पंचायत सदस्य रूपा कोरंगा, इंदिरा परिहार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए प्रभावित परिवारों को उचित सहायता मुहैया कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान उडखुली राजन राम ने बताया कि राजकीय जूनियर हाइस्कूल का मुख्य भवन को भी नुकसान पहुंच रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल विद्यालय में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments