HomeUttarakhandBageshwarराहुल गांधी का दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी: हरीश रावत

राहुल गांधी का दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी: हरीश रावत

➤ कौसानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, बोले 4 जून को ऐतिहासिक होगी पार्टी की अल्मोड़ा रैली

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, (कौसानी) बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। पूरे कुमाऊँ में कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है वो आने वाले 2027 के विधान सभा चुनावों में मील का पत्थर साबित होगा।

कौसानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। रोजगार की कोई ठोस नीति सरकार नही बना पाई है। महंगाई से आमजन परेशान है। जनता के बीच अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को 4-6 महीने में बदल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सड़क शिक्षा की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। युवा रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है तो उन्हें लाठियां फटकारी जा रही है। सरकारी मुनाफे वाली कम्पनियों को सरकार आने चहेतों को कौड़ियों के भाव दे रही है। इस सब मुद्दों को लेकर हमें मुखर होकर आगे आना होगा। देश ने नेता राहुल गांधी पूरे देश में पैदल यात्रा कर लोगों की समस्याओं को सुनकर आगे बढ़ रहे हैं।

रावत ने कहा कि राहुल गांधी का अल्मोड़ा, पौड़ी व देहरादून दौरा राज्य कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक तो होगा ही, साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उनका संजीवनी का काम करेगा। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 4 जून को अल्मोड़ा में होने जा रही राहुल गांधी की रैली में प्रत्येक गांव से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि रैली में महिलाओं युवाओं पूर्व सैनिकों को अधिक से अधिक प्रतिभाग कराने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता को भी रैली में शामिल करने की दिशा में कार्य करे। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व दर्जा मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, कांग्रेस प्रदेश सचिव स्वाति जोशी, जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, लोकमणि पाठक, राजेन्द्र बाराकोटी, ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, सुंदर बारोलिया, बबलू नेगी, कुंदन गोस्वामी, कमलेश गढ़िया, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम, प्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments