HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में 4 जून को राहुल गांधी की विशाल जनसभा, कांग्रेसजन उत्साहित

अल्मोड़ा में 4 जून को राहुल गांधी की विशाल जनसभा, कांग्रेसजन उत्साहित

➤ विधायक मनोज तिवारी ने दी जानकारी, पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल कल लेंगे बैठक

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 4 जून के अल्मोड़ा दौरे को लेकर कांग्रेस बेहद उत्साहित है। यहां उनकी विशाल जनसभा होगी। जिसकी तैयारियों में कांग्रेसजन जुट गए हैं। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने यहां पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर यह जानकारी है। इसी सिलसिले में कल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के क्रम में प्रेसवार्ता आयोजित कर विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी का आगामी 4 जून को उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा है। जिसमें पहले रोज यानी 4 जून को वह कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले रोज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़वाल मंडल दौरे के तहत देहरादून जाएंगे। जहां उनका कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं, सांसदों, विधायकों, जिला स्तर के नेताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा को भव्य बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के सिलसिले में ही कल यानी 28 जून को दोपहर 12 बजे से माल रोड स्थित सुनीता इन के सभागार में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की जाएगाी। इसी बैठक में जनसभा के लिए स्थान निर्धारित होगा।

तिवारी ने बताया कि जनसभा के माध्यम से राहुल गांधी देश व प्रदेश के प्रति कांग्रेस की सोच व्यक्त करेंगे। साथ ही केंद्र व राज्यों में भाजपा सरकारों की विफलताओं को उजागर करेंगे। वहीं वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसजनों में नया जोश भरेंगे, ताकि जनता को कुशासन से मुक्ति के लिए कांग्रेस को सत्तारूढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को बांटने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने एकसूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने भाजपा ऐसी पार्टी है, जो खोखले नारों के जरिये सत्ता पर काबिज होती है। उसकी कथनी और करनी में भारी अंतर है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, परितोष जोशी व मयंक बिष्ट आदि भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments