HomeUncategorizedबिल्ली के काटने से हुआ रैबीज, बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम

बिल्ली के काटने से हुआ रैबीज, बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दो माह पूर्व अपनी मां के साथ पास की दुकान में जा रहे एक सात साल के बच्चे को बिल्ली ने काट दिया। परिजनों ने इसे बहुत मामूली घटना समझा और मात्र एक टिटनेस का इंजेक्शन लगवा लिया। एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाने का नतीजा यह हुआ कि बच्चे के शरीर में रैबीज फैल गया और उसने घटना के दो माह बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर रोड के एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गत दिनों उनके घर में एक अत्यंत अप्रिय घटना घटी है। उनके घर के चिराग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। शुक्रवार रात सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चे ने परिजनों की मौजूदगी में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बाल रोग वार्ड में कराया था भर्ती

बताया जा रहा है कि बच्चे के परिजन बुधवार को बुखार और हाइड्रोफोबिया की शिकायत के साथ आपातकालीन विभाग में पहुंचे थे। इस दौरान रोगी को बाल रोग इकाई के तहत वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे लेकर एम्स ऋषिकेश ले जाने की बात कहकर चले गए। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर वापस रात में अस्पताल लाए।

बच्चे के शरीर में हई असामान्य हरकतें, फिर तोड़ दिया दम

बाल रोग विभागाध्यक्ष ऋतु रखोलिया ने बताया कि शुक्रवार रात फिर बच्चे को जब इमरजेंसी में लाया गया तो उस दौरान बच्चे के शरीर में असामान्य हरकतों के साथ बाद उसकी मौत हो गई। गांव से मिली जानकारी के अनुसार सात वर्षीय बच्चे को बिल्ली के काटने के बाद परिजन उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगा सके थे। बच्चे के पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं।

कुत्ते, बिल्ली, गीदड़, सियार, लोमड़ी, बंदर किसी के काटने से भी हो सकता है रैबीज

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी के मुताबिक रैबीज कुत्ते, बिल्ली, सियार, बंदर आदि किसी के काटने पर भी हो सकता है। आज पूरे विश्व में रैबीज का इलाज नहीं है। केवल समय पर इंजेक्शन लगवाना ही इसके बचाव का माध्यम है। जानवरों की लार कटे हुए स्थान पर लगने से खून संक्रमित हो जाता है। इसमें रेबीज संक्रमित जानवर की भी 10 दिन के भीतर मौत हो जाती है।

कितने इंजेक्शन लगते हैं !

रेबीज प्रभावित व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पानी से डर (हाइड्रोफोबिया) और असामान्य व्यवहार दिखाई देता है। जानवर के काटने के 24 घंटे के भीतर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाना जरूरी होता है। हालांकि तीन इंजेक्शन लगते हैं और अगर काटने वाला जानवर भी 10 दिन के भीतर मर जाए तो इंजेक्शनों की संख्या 5 हो जाती है।

ज्ञात रहे कि बिल्ली के काटने से जान जाने की घटनाएं इससे पूर्व भी हो चुकी हैं। पालतू बिल्ली या कुत्ते को यदि पूरे टीके नहीं लगे हैं तो भी इसकी संभावना रहती है। देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह की घटनाएं देखने में आ चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments