HomeBreaking Newsअयोध्या ब्रेकिंग : गर्भवती के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद सनेथू नत्था...

अयोध्या ब्रेकिंग : गर्भवती के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद सनेथू नत्था का पुरवा गांव सील, चिकित्सालय भी सील, महिला के मायके व ससुराली भेजे क्वारेंटाइन सेंटर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

पीयूष मिश्रा

ADVERTISEMENTSAd

अयोध्या। गर्भवती महिला के कोरोना पाजिटिव आने के बाद रात को ही जिलाधिकारी सनेथु नत्था का पुरवा गांव जा पहुंचे। उन्होंने पूरे गांव को सील करवा दिया है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित महिला के ससुराल और मायके वालों को भी क्वारेंटाइन में भेजा दिया गया है। जिलाधिकारी ने रात को ही गांव को सील करवा दिया था। आज सुबह से गांव के सभी लोगों की मेडिकल जांच शुरू करवा दी गई। हालांकि अभी तक गांव के किसी अन्य व्यक्ति में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है लेकिन प्रशासन एक कोरोना संक्रमित आने के बाद किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। उधर रात को ही संक्रमित महिला को सुल्तानपुर के कोरोना स्पेशल चिकित्सालय में भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी ने उस चिकित्सालय को भी सील करवा दिया है जहां महिला का इलाज चल रहा था। इसके अलावा चिकित्सालय के पूरी स्टाफ को स्क्रीनिंग के दौर से गुजरना पड़ेगा। उन्हें रात को घर जाने की इजाजत नहीं थी।

जिलाधिकारी ने रात 9 बजे ही गांव को किया सील करवा दिया महिला के ससुराल व मायके वालों को किया गया क्वारन्टीन करवा दिया गया है। अयोध्या जिले में पहला केस मिलने के बाद चौकसी और बढ़ा दी गई है।
यह गांव लगभग एक किमी के दायरे में फैला हुआ है। डीएम ने सभी लोगों से घर के भीतर ही रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments