HomeBreaking Newsउत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का पल, अंकुश मिश्रा को मिला बेस्ट...

उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का पल, अंकुश मिश्रा को मिला बेस्ट साइबर सीओ अवार्ड

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल आफ इंडिया (डीसीएसआइ) की ओर से दिल्ली में आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड-2021 में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स व साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा को बेस्ट-3 साइबर अधिकारी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

देश भर के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने किया भाग
डीसीएसआइ की ओर से देश के तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर अधिकारियों के चयन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें देश भर के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग किया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से उत्तराखंड पुलिस से सीओ अंकुश मिश्रा को प्रतिभाग करने व कार्यों को प्रदर्शित किए जाने के लिए नामित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से सभी राज्यों से करीब 55 साइबर मामलों के प्रस्तुतिकरण दिए गए, जिसमें जूरी ने 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की।

डीजीपी अशोक कुमार ने अंकुश मिश्रा के कार्यों की सराहना की
चयनित अंतिम-3 सूची में स्पेशल टास्क फोर्स व साइबर थाना उत्तराखंड के सीओ अंकुश मिश्रा, साइबर क्राइम डिवीजन सीआइडी कर्नाटक के सीओ केएन यशावंता कुमार और साइबर क्राइम थाना चित्तौड़ पुलिस स्टेशन आंध्र प्रदेश के इंस्पेक्टर रमेश को सर्वश्रेष्ठ साइबर अधिकारी के रूप में चयनित किया गया। सीओ अंकुश मिश्रा की इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उनके कार्यों की सराहना की है।

पावर बैंक एप मामले में पाया स्थान
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देश के सबसे बड़े करीब 300 करोड़ के आनलाइन पावर बैंक एप घोटाले का पर्दाफाश करने में सीओ अंकुश कुमार ने काफी अच्छा वर्कआउट किया। इसके अलावा ओवर आल प्रदर्शन, साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों की धनराशि लौटाने और साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सीओ की बड़ी भूमिका रही है।

बोले सपा सांसद, “लड़कियां जब बच्चे पैदा करने लायक हो जाएं, तभी कर दो शादी”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments