HomeUttarakhandAlmoraAlmora: गांधी पार्क में धरना देकर की डीडीए की खिलाफत

Almora: गांधी पार्क में धरना देकर की डीडीए की खिलाफत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस धरने के माध्यम से कहा गया कि प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं को समझना चाहिए एवं स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगर पालिकाओं को देने चाहिए। धरने की अध्यक्षता सभासद हेम तिवारी तथा संचालन हेम चन्द्र जोशी ने किया। धरने में कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनन्द सिंह बगडवाल, पीसी तिवारी, यशवंत सिंह परिहार, राजू गिरी, आनन्दी वर्मा, भारतरत्न पाण्डेय, बीसी दुर्गापाल, बृजमोहन पंत, चन्द्र कान्त जोशी, आनन्द सिंह बिष्ट, ताराचन्द्र साह, महेन्द्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन जोशी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments