उत्तराखंड : मात्र एक हजार के लिए युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

0
Udham Singh Nagar: Husband absconds after stabbing wife to death
सांकेतिक फोटो

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के रुड़की से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर से बचने के लिए युवक काफी दूर तक दौड़ता रहा है लेकिन हमलावर ने पीछा कर उसकी पीठ पर चाकू से वार किए और उसे मौत से घाट उतार दिया।


ADVERTISEMENTS

युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है सारा माजरा पैसों को लेकर था जिस कारण घटना को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव निवासी कमरुज्जमा सोमवार देर रात पैदल-पैदल अपने घर की ओर आ रहा था कि रास्ते में उसका एक युवक से विवाद हो गया उक्त युवक ने कमरुज्जमा को चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया, वह बचने के लिए काफी दूर तक भागता रहा लेकिन आरोपी युवक ने पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक हबीब ने कमरुज्जमा की हत्या की है। बताया जा रहा है कमरुज्जमा और हबीब के बीच ₹1000 के लिए पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्दी ही आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हल्द्वानी विजिलेंस में पूर्व आईएफएस किशनचंद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS