HomeNationalदिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली | दिल्ली में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर की है। बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार दलाल के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, वो गाड़ी लेकर रोजाना जिम जाता था। शुक्रवार सुबह भी वो जिम जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका

जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे। इसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है, लेकिन शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरे तलाश रही है।

किच्छा : डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला का हाथ कटकर अलग हुआ; चार घायल

शेयर मार्केट में गंवा दिए डेढ़ करोड़ रुपये, डिप्रेशन में कर ली आत्महत्या

उत्तराखंड : अवर अभियंता की रहस्यमयी हालातों में मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments