HomeBreaking Newsप्रोफेसर पर छात्रा से फोन पर अभद्रता करने का आरोप, ऑडियो वायरल,...

प्रोफेसर पर छात्रा से फोन पर अभद्रता करने का आरोप, ऑडियो वायरल, हंगामा

ADVERTISEMENTS
  • आरोपी प्रोफेसर पुलिस हिरासत में
  • छात्र—छत्राओं का हल्दूचौड़ चौकी के बाहर हंगामा
  • जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व आपत्तिजनक वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, लालकुआं

लालकुआं के हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा के बीच फोन पर वार्ता का ऑडियो वायरल होने के बाद बावल हो गया। आक्रोशित छात्र—छात्राओं ने हल्दूचौड़ चौकी के बाहर जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

छात्रा की ओर से प्राचार्य को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि वह ​बीए द्वितीय सेमिस्टर की छात्रा है। उसकी असाइनमेंट फाइल जमा करने को लेकर एक शिक्षणेत्तर प्रोफेसर से फोन पर वार्ता हुई। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर ने इस दौरान उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। यही नहीं उन्होंने रविवार को घर आने को कहा और बेशर्मी से बात की। ज्ञापन में तमाम छात्र—छात्राओं के हस्ताक्षर हैं।

इधर फोन वार्ता का ओडियो भी वायरल हो गया। जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट गया। आक्रोशित छात्र—छात्राओं ने विद्यालय के बाहर जमकर हंगामा काटा तथा दोषी प्रोफेसर के खिलाफ कारवाई की मांग की। दर्जन भर के करीब छात्रों ने हल्दूचौड़ चौकी पहुंचकर हंगामा काटा।

जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इस मामले में अभी पूछताछ कि जा रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि वायरल ओडियो में जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल सुनाई पड़ रहा है तथा छात्रा से उसके मुस्लिम दोस्त से शादी की बात भी कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments