उधम सिंह नगर : पिता ने की 15 साल के बेटे की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

0
RUDRPUR CRIME

रुद्रपुर | उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार 15 मार्च को हुई 15 साल के किशोर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे अंदर सुलझा दी है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने पूरे मामले का खुलासा किया। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि किशोर का पिता ही निकाला है। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आखिर एक पिता क्यों अपने बच्चे की जान ली?


ADVERTISEMENTS

बता दें कि पंतनगर थाना क्षेत्र में सिडकुल के पास मैदान में 15 साल के बच्चे की लाश मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई थी। पुलिस भी मान कर चल रही थी कि बच्चे की गला घोटकर हत्या की गई है। इसके अलावा बच्चे के चेहरे पर भी चोट के निशान मिले थे। उसी एंगल से पुलिस ने अपनी जांच को भी आगे बढ़ाया। मृतक की शिनाख्त अंकित के रूप में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में बच्चे की मां ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस की कई टीमें 15 साल के अंकित की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी। पुलिस ने सबसे पहले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अवाला अन्य सबूत भी एकत्र कर उनकी भी गहराई से जांच की। सभी जांच के बाद पुलिस का शक अंकित के पिता पर गया। पुलिस ने शक के आधार अंकित के पिता देवदत्त गंगवार को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पहले तो देवदत्त गंगवार पुलिस को गुमराह करता रहा और कहता रहा कि वह सुबह अपने बेटे अंकित को स्कूल छोड़कर ड्यूटी चला गया था।

देवदत्त गंगवार ने पुलिस को बताया कि साढ़े दस बजे अंकित के फुफेरे भाई पर अज्ञात नंबर से कॉल आया थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया था कि अंकित का शव सिडकुल क्षेत्र में खाली मैदान में पड़ा है। इसके बाद ही वो भी घटना स्थल पर पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती के साथ देवदत्त गंगवार से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। इसके बाद देवदत्त गंगवार ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया।

एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया, देवदत्त गंगवार के घर में कई बार पैसों को लेकर झगड़ा होता है। अंकित कई बार घर से पैसे चुराता था। इस वजह से मारपीट भी होती थी। इसी वजह से घटना के दिन भी सुबह घर में मारपीट और झगड़ा हुआ था। तभी देवदत्त गंगवार ने अपने 15 साल के बेटे के हत्या करने की योजना बनाई। देवदत्त गंगवार स्कूल छोड़ने के बहाने अपने बेटे अंकित को घटनास्थल पर ले गया, जहां देवदत्त गंगवार ने 15 साल के बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS