सुयालबाड़ी : महिलाओं को दी ‘सही पोषण, देश रोशन’ की जानकारी

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी बाल विकास द्वारा सुयालबाड़ी न्याय पंचायत के क्वारब के आंगनबाड़ी केन्द्र में ग्राम प्रधान क्वारब नीमा लटवाल व महिला विकास की सुपरवाइजर…

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

बाल विकास द्वारा सुयालबाड़ी न्याय पंचायत के क्वारब के आंगनबाड़ी केन्द्र में ग्राम प्रधान क्वारब नीमा लटवाल व महिला विकास की सुपरवाइजर कुसुम लता बोरा के तत्वाधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘सही पोषण देश रोशन’ योजना की जानकारी दी गई।

इसमें कोरोना से बचाव व गोद भराई, रंगोली व आलेखन की जानकारी दी गई। इस मौके पर अनेक प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगवाये गये। सुपरवाइजर बोरा द्वारा पोषक आहार के संबंधित जानकारी महिलाओं को दी गई। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को टीएचआर उपलब्ध कराया जाता है। प्रथम बार गर्भवती हुई महिला को 5 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायें। इस मौके पर कार्यकर्ती अमिता नेगी, प्रेमा बिष्ट, विमला जोशी, भावना नेगी, अमिता गुववंत, चम्पा भंडारी सहित कई कार्यकर्तियां मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *