HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: नौ जनवरी को जुलूस, 13 से अनिश्चितकालीन बाजार बंद

बागेश्वर: नौ जनवरी को जुलूस, 13 से अनिश्चितकालीन बाजार बंद

👉 व्यापारियों ने लिया निर्णय, झूला पुल नहीं खोले जाने का विरोध

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सरयू नदी में बने झूला पुल में आवाजाही शुरू नहीं होने पर नगर के व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। बैठक कर अब विरोध में 13 जनवरी से अनिश्चितकालीन बाजार बंद का निर्णय लिया है। साथ ही नौ को एक दिन का बाजार बंद करने का निर्णय लिया। इसी दिन नगर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा और शासन-प्रशासन का पुतला दहन होगा।

बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तरायणी मेला एक व्यापारिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक मेला है, लेकिन झूला पुल बंद होने से यहां के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। व्यापारी लंबे समय से इसे खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें बरगलाने में लगा है। बैठक में तय किया कि 13 जनवरी से अनिचितकालीन बाजार बंद रखा जाएगा। इससे पहले नौ जनवरी को सांकेतिक संपूर्ण रूप से बाजार बंद किया जाएगा। सभी व्यापारी सुबह नौ बजे नुमाईशखेत मैदान में पहुंचेंगे। यहां से जुलूस निकाला जाएगा। एसबीआई तिराहे पर पहुंचकर शासन तथा प्रशासन का पुतला दहन होगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि पुल नहीं खोला गया तो सभी व्यापारी उत्तरायणी मेले का बहिष्कार करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की होगी। मेडिकल स्टोरों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस मौके हरीश लाल साह, जगदीश कार्की, जगदीश नेगी, किशन राम, खुशाल दानू, नंद किशोर जोशी, किसन सोनी, तारा दत्त तिवारी, गोविंद जगाती, रविंद्र साह, शिव गिरी, उदित रस्तोगी, अर्जुन, मोहित खेतवाल, शशांक कांडपाल समेत 50 से अधिक व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments