HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: इनामी हरेला प्रतियोगिता होटल शिखर के शाही सभागार में होगी,...

Almora News: इनामी हरेला प्रतियोगिता होटल शिखर के शाही सभागार में होगी, स्व. दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट का आयोजन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
स्व. दानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरेला महोत्सव प्रतियोगिता—2021 कल यानी 16 जुलाई को अपरान्ह 1 बजे से होटल शिखर के शाही सभागार में आयोजित की जायेगी।यह प्रतियोगिता हर साल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आयोजित की जाती है।
हरेला महोत्सव प्रतियोगिता के प्रधान संयोजक आनन्द रावत ने बताया कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से हरेला और हरियाली का संदेश आगे बढाने का काम इस प्रतियोगिता के जरिये किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पर्व व लोक संस्कृति से जोड़ना हरेला प्रतियोगिता का लक्ष्य है और इस वर्ष अल्मोड़ा में हो रही प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 4100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये व ग्यारह सांत्वना पुरस्कार 1100 रुपये रखा गया है। आयोजक मण्डल ने अल्मोड़ा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभागियों से यथा समय प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की अपील की है। इधरर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांंग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल एवं कांग्रेस के सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी भी प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments