HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालती प्रियंका...

ब्रेकिंग न्यूज : विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालती प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। किसानों के समर्थन में विपक्ष का डेलिगेशन विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद मार्च निकालने पर प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेता और समर्थक किसानों के जो शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, वह पाप है। अगर सरकार किसानों को देश विरोधी कहती है तो, सरकार पापी है।किसानों की समस्या का हल तब निकलेगा, जब सरकार उनकी बात सुनेगी और उनका आदर करेगी। इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है।

प्रियंका ने कहा, कभी वे कहते हैं कि हम इतने कमजोर हैं कि विपक्ष के लायक ही नहीं। कभी कहते हैं कि हम इतने ताकतवर हैं कि हमने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के लिए लाखों कैंप बना दिए। पहले उन्हें तय करना चाहिए कि हम क्या हैं?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments