एसटीएच से कैदी फरार अपडेट : जानिए क्यों और कितना खतरनाक है एसटीएच से फरार हुआ दो-दो हत्याओं का आरोपी

0

हल्द्वानी/सितारगंज। डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय के आईसोलशन वार्ड से फरार हुए आरोपी के बारे में सीएनई के पास कुछ जा​नािक​रियां आई हैं। इनको देखते हुए इस हत्यारोपी का खुलेआम घूमना समाज के लिए खतरा हो सकता है। एक तो शक्तिफार्म से उसे 2 जुलाई को ही उसे अपने रिश्ते के भाई के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था दूसरा यह कि इससे पहले वह दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या करके फरार हुआ था और तीसरे सबसे गंभीर तथ्य यह है कि चिकित्सकों ने प्रारंभिक लक्षणों को देखते हुए उसे आइसोलेशन में रखा था।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

हालांकि अभी उसकी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन अगर वह कोरोना संक्रमित पाया गया तो इस तरह खुलेआम घूमते हुए वह कितने ही लोगों को संक्रमित कर सकता है। दरअसल दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर निवासी विप्लव सरकार ऊर्फ रवि सरकार वहां एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद अपने रिश्ते के भाई सुशांत सरकार के साथ भाग कर शक्तिफार्म में आकर छिपने का प्रयास कर रहा था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनके हाथों में विलेज क्वारेंटाइन की मुहर लगा दी थी।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

लेकिन वे विलेज क्वारेंटाइन हुए ही नहीं। एक शाम को शक्तिफार्म की सूखी नदी के पास पुलिस के पुश्ते पर बैठकर दोनों भाइयों ने बीयर पी और किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। इसपर विपल्व ने सुशांत की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। दो जुलाई को पुलिस ने विप्लव को शक्तिफार्म से ही गिरफ्तार कर लिया। लेकिन स्वास्थ्य खराब देखते हुए पुलिस ने उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया और यहां उसे आइसोलेशन में रखा गया। ​सितारगंज थाना प्रभारी सलाउदीन खान ने बताया कि उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही सितारगंज पुलिस अलर्ट हो गई है। उसके छिपने के सभी ठिकानों पर हमारी नजर है।

ADVERTISEMENTS