HomeUttarakhandAlmoraप्रधानाचार्य सुशील जोशी सम्मानित, सेना की उत्तरी कमान ने दिया प्रशस्ति पत्र

प्रधानाचार्य सुशील जोशी सम्मानित, सेना की उत्तरी कमान ने दिया प्रशस्ति पत्र

ADVERTISEMENTS

Insights : — आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य सुशील जोशी (Sushil Joshi) को बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें आर्मी के जनरल ऑफिसर्स कमांडिंग इन चीफ उत्तरी थल सेना कमान (GOC-in-C Northern Command) का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा (APS Almora) के प्रधानाचार्य सुशील जोशी को आर्मी के जनरल ऑफिसर्स कमांडिंग इन चीफ उत्तरी थल सेना कमान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

22वीं राजूपत बटालियन के कार्यक्रम में​ मिला सम्मान

यह प्रशस्ति पत्र उन्हें गत दिवस सेना की अल्मोड़ा स्थित 22वीं राजपूत बटालियन द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। जिसे सेना की 6 माउन्टेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मेजर जनरल कुलदीप पाठक एस.एम., वी.एस.एम. ने विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर वरुण मल्होत्रा तथा वाइस चेयरमैन कर्नल विनय यादव की उपस्थिति में प्रदान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य को यह प्रशस्ति पत्र विगत वर्षों में सेवा के दौरान सार्थक कर्तव्यनिष्ठता व कार्यदक्षता का परिचय देते हुए विद्यालय को निरंतर प्रगति पथ की ओर अग्रसर करने हेतु प्रदान किया गया।

प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने जताया आभार

इधर प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र मिलने से वह काफी उत्साहित हैं। साथ ही वे भविष्य में भी विद्यार्थियों तथा विद्यालय के सतत व सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के प्रति भी उन्होंने आभार जताया

कहा कि विद्यालय के विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन का यथासंभव सहयोग उन्हें मिलता रहा है और भविष्य में भी विद्यालय प्रबंधन से यह सहयोग अपेक्षित रहेगा, क्योंकि विद्यालय का विकास सर्वोपरि है। प्रधानाचार्य की इस उपलब्धि से विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।

The Northern Command is a Command of the Indian Army

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments