HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : बिंदुखत्ता निवासी प्रधानाचार्य जितेंद्र कोहली की हृदय गति रुकने से...

लालकुआं : बिंदुखत्ता निवासी प्रधानाचार्य जितेंद्र कोहली की हृदय गति रुकने से मौत, लोगों ने की शोक संवेदनाएं व्यक्त

लालकुआं। नगर के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक स्थित एलटी एच एन गोयल मांटेसरी स्कूल के बिंदुखत्ता तिवारी नगर प्रथम निवासी प्रधानाचार्य जितेंद्र कोहली पुत्र स्वर्गीय शानिराम की अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जितेंद्र कोहली रोजाना की तरह सुबह सवेरे अपने खेत कार्य कर रहे थे कि उन्हें खेत में ही दिल का दौरा पड़ा गया परिवार वालों ने जितेंद्र कोहली को गिरते देखकर तुरंत ही घर पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई वहीं मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है।

जितेंद्र कोहली अपने पीछे पत्नी एवं एक बेटा व दो बेटी छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनका अंतिम संस्कार कल काठगोदाम के रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पर किया जायेगा।

उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह, कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण धपोला, प्रकाश आर्य, पत्रकार मुकेश कुमार आदि ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments