अल्मोड़ा: ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान की तैयारी

0
ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान की तैयारी
ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान की तैयारी

➤ जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल ने दी जानकारी, 19 नंवबर से होगा शुरू


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों के तहत जनपद अल्मोड़ा में 19 नवंबर 2026 से ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान निर्वाचन की घोषणा की तिथि तक चलेगा।

अभियान के तहत द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और जागेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संबंधित उप जिलाधिकारियों की कार्ययोजना के अनुसार 20 नवंबर से प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक मोबाइल प्रदर्शन वैन की व्यवस्था की जाएगी। इन वैन के माध्यम से गांवों और मोहल्लों में मतदाताओं को ईवीएम से मतदान करने और वीवीपैट में अपने मत की पुष्टि देखने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। छह विधानसभा क्षेत्र मुख्यालयों और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा में कुल सात ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों की व्यवस्था रहेगी। इन केंद्रों और मोबाइल वैन पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर मशीनों की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करेंगे। डिजिटल माध्यमों से भी मतदाताओं तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1