जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की वकालत

0
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की वकालत
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की वकालत

➤ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देकर सरकार के​ खिलाफ नारेबाजी


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा ने आज मंगलवार को यहां गांधी पार्क में धरना दिया और प्राधिकरण व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पहाड़ के परिपेक्ष्य में इस अव्यवहारिक बताते हुए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की पुरजोर मांग उठाई।

समिति के बैनर तले कई अन्य संगठनों के लोगों ने धरने में शिरकत की। इस मौके पर समिति के संयोजक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि लंबे समय से संगठन के लोग मिलकर जिला स्तरीय विकास प्राधिकारण समाप्त करने के लिए आवाज उठा रहे हैं और सालों से लगातार आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार इतनी हठधर्मिता में है कि मामले पर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठा रही। उन्होंने साफ किया कि जब तक डीडीए समाप्त नहीं हो जाता और इसकी समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक समिति का साप्ताहिक धरना—प्रदर्शन जारी रखेगी। धरने में संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी समेत हेम चंद्र जोशी, चंद्रशेखर बनकोटी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ललित मोहन पंत, नंवीन चंद्र जोशी, बची सिंह परिहार, भारत रत्न पांडेय, चंद्रमणि भट्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1