HomeBreaking Newsपंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज, डिटेल में पढ़िए तैयारियां

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज, डिटेल में पढ़िए तैयारियां

ADVERTISEMENTS

संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

नैनीताल पुलिस की व्यापक तैयारियां, एसएसपी ने की ब्रीफिंग

नैनीताल। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण का मतदान 24 जुलाई 2025 (गुरुवार) को होगा। इसमें विकासखंड ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ एवं बेतालघाट सम्मिलित हैं।

इसके अलावा दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को विकासखंड भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में संपन्न होगा। निर्वाचन कार्य को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए इन तिथियों को संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, अर्द्ध-निजी एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही उक्त क्षेत्रों में स्थित कोषागार एवं उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नैनीताल पुलिस की व्यापक तैयारियां, सुरक्षा कर्मी रवाना

24 जुलाई 2025 को जिले के रामगढ़, ओखलकांडा, बेतालघाट एवं धारी विकासखंड के विभिन्न मतदान स्थलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

एसएसपी नैनीताल (SSP NAINITAL) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा ब्लॉक ओखलकांड़ा में, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी (नोडल अधिकारी निर्वाचन) द्वारा बेतालघाट, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं द्वारा रामगढ़ एवं नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा धारी में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग में मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा—निर्देश दिए गए।

एसएसपी द्वारा जारी किए दिशा—निर्देश —

▪️सभी सुरक्षाकर्मी निर्वाचन पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर जाएंगे।

▪️ मतदान दिवस पर संपूर्ण मतदान परिसरों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 बी.एन.एस.एस. लागू रहेगी।

▪️ मतदान स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखें, मतदाताओं को लुभाने वाले किसी प्रकार के कृत्य होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएं।

▪️ मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे।

▪️ मतदान बूथ के अंदर मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। मतदान स्थल पर बस्ता/ बूथ लगाने हेतु पीठासीन की अनुमति आवश्यक है।

▪️ सुरक्षा कर्मी पोलिंग एजेंट के साथ किसी भी चुनावी गतिविधि में शामिल न हों।

▪️ सभी सुरक्षा कर्मी निर्वाचन ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी वर्दी धारण करें। अनुशासन का पालन करते हुए सूझबूझ व शालीनता के साथ ड्यूटी करेंगे।

▪️ ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। निर्वाचन ड्यूटी में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन न करें।

▪️ मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी को भी प्रवेश न करने दें।

▪️ मतदान स्थलों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा मतदान प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे।

▪️ मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर तत्काल जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पुलिस/प्रशासन के प्राधिकारियों को सूचित करेंगे।

▪️मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट के दृष्टिगत सभी सुरक्षा पार्टियां सतर्कता से ड्यूटी करें, अपने साथ बरसाती अवश्य लेकर जाएं।

▪️सभी सुरक्षा कर्मियों को निष्पक्ष एवम् शांतिपूर्ण निर्वाचन की शुभकामनाएं देकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु रवाना किया गया।

कुल1865 पुलिस/सुरक्षा बलों की की गई तैनाती —

▪️राजपत्रित अधिकारी–6
▪️निरीक्षक–11
▪️उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक–145
▪️हेड कांस्टेबल–167
▪️कांस्टेबल–606
▪️होमगार्ड–300
▪️पी0आर0डी/वन कर्मी–630

  • साथ ही 01 कंपनी 1 प्लाटून आईआरबी भी तैनात की गईं हैं।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments