HomeUttarakhandBageshwarजिले में खेल महाकुंभ 2023 की तैयारियां पूरी, 31 अक्टूबर से होगा...

जिले में खेल महाकुंभ 2023 की तैयारियां पूरी, 31 अक्टूबर से होगा आगाज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले में खेल महाकुंभ 2023 का आगाज 31 अक्टूबर से होगा। जिलाधिकारी ने खेल महाकुंभ आयोजन समिति की बैठक में व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। उन्होंने न्याय पंचायत, ब्लाक व जिला स्तर आयोजन समितियों का गठन करते हुए दायित्व सौंपे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि युवाओं का खेलों के प्रति आर्कषण पैदा करने, प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने, चिह्नित करने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। अधिकाधिक खिलाडी खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करें। यह सरकार का उद्देश्य है।

विजेताओं को किया जायेगा पुरस्कृत

उन्होंने स्कूल प्रार्थना सभाओं में पंजीकरण फार्म वितरित करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी व युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को दिए। बताया कि खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय को क्रमश: 300, 200 व 150 रुपये की नकद राशि, विजेता प्रमाण पत्र, मेडल दिए जाएंगे। ब्लाक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय को 500, 400 व 300, जिला स्तर पर क्रमश: 800, 600 व 400 की नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

DM Anuradha Paul ने किया डामरीकरण का निरीक्षण, लिए सैंपल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments