HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में भाजपा प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम की तैयारी, जिम्मेदारियां सौंपी

अल्मोड़ा में भाजपा प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम की तैयारी, जिम्मेदारियां सौंपी

— पातालदेवी पार्टी कार्यालय में पार्टी की बैठक में तैयारियों पर मंथन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का आगामी 13 जनवरी को अल्मोड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिनका अल्मोड़ा में पार्टी की बैठक लेने व प्रवास का कार्यक्रम है। प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए पार्टी के जिला इकाई की आज पातालदेवी में बैठक हुई। जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

आज भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की बैठक पार्टी कार्यालय पातालदेवी में हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के 13 जनवरी 2023 को प्रस्तावित अल्मोड़ा कार्यक्रम की तैया​रियों पर मंथन हुआ। प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम व प्रवास की व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई और जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में बताया गया कि 13 जनवरी के कार्यक्रम में प्रत्येक शक्ति केंद्र के संयोजक, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, कैबिनेट मंत्री व सासंद भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में आज जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, उपाध्यक्ष आनंद सिंह डंगवाल, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, महेश बिष्ट, महिपाल बिष्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित मोहन दोसाद, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, गोपाल बिष्ट, कन्नू साह, जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, जगत भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments