HomeUttarakhandAlmoraदिव्यांग प्रीति गोस्वामी बनीं उत्तराखंड व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम की कप्तान

दिव्यांग प्रीति गोस्वामी बनीं उत्तराखंड व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम की कप्तान

ADVERTISEMENTS

पूर्व सैनिक संगठन फलदाकोट ने किया सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। पूर्व सैनिक सभागार जनौली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन फलदाकोट के द्वारा रानीखेत निवासी दिव्यांग खिलाड़ी प्रीति गोस्वामी को सम्मानित किया गया। इन्हें हाल ही में उत्तराखंड व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम का कप्तान चुना गया था।

Wheelchair basketball team captain Preeti Goswami honored

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रीति गोस्वामी की उपलब्धि पर पूर्व सैनिक संगठन फलदाकोट ने पूर्व सैनिक सभाकर जानोली में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पनीराम ने कहा कि प्रीति गोस्वामी का उत्तराखंड व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम में कप्तान बनना हमारे शहर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रीति गोस्वामी सैनिक परिवार से आती हैं उनकी इस उपलब्धि पर समस्त सैनिक परिवारों में खुशी का माहौल है। भविष्य में उत्तराखंड व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम की हर संभव सहायता के लिए समस्त सैनिक परिवार तैयार है। वह रानीखेत तहसील के पांखुड़ा गांव निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, शहर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर दिख लाया है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही आज खेलों में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। खेलों से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी बढ़ता है। जिस प्रकार खेल के क्षेत्र में आज हमारे शहर की दिव्यांग खिलाड़ी प्रीति गोस्वामी अपना प्रदर्शन कर उत्तराखंड व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम की कप्तान बनी है जो कहीं ना कहीं यह उनके क्षेत्र के लिए लिए गौरव पूर्ण है।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक अध्यक्ष कर्नल गोस्वामी, ध्यान सिंह, अध्यक्ष पनीराम, रमेश खानायत, राजेंद्र नेगी, अध्यक्ष रानीखेत पूर्व सैनिक संगठन महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रेम फर्त्याल, दीवान सिंह, पान सिंह मेहरा, कैलाश गिरी, अरविंद सती, सुरेश फर्त्याल, नंदन सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments