HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : शिकारी लखपत रावत दिलाएंगे ओखलकांडा के लोगों को आदमखोर...

ब्रेकिंग न्यूज : शिकारी लखपत रावत दिलाएंगे ओखलकांडा के लोगों को आदमखोर के खौफ से आजादी, कल दोपहर तक संभाल लेंगे मोर्चा

हल्द्वानी। एक सप्ताह में तीन लोगों की हत्या कर देने वाले ओखलकांडा के आदमखोर का अंत नजदीक है। उत्तराखंड में अब तक 57 आदमखोरों का अंत करने वाले सबसे सफल शिकारी लखपत रावत ओखलकांडा की जनता को इस नरभक्षी के खौफ से आजादी देंगे। उनके साथ उनके बेटे अजय रावत भी बंदूक से आदमखोर पर निशाना साधेंगे।
रानीपोखरी न्यूज : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक और सियार पिंजरे में हुआ कैद, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
एक सप्ताह के भीतर एक किशोरी, एक युवती व एक महिला को मारने वाले ओखलकांडा के आदमखोर के अंत के लिए वन विभाग ने अब लखपत रावत से संपर्क किया है। सीएनई से बातचीत में लखपत रावत ने बताया कि वे कल दोपहर तक ओखलकांडा पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि वन विभाग से उन्हें परमिट मिल गया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अजय रावत भी सहायक के तौर पर उनके साथ होंगे। अजय इस समय ग्राम विकास अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments