HomeUttarakhandAlmoraप्रदीप टम्टा ने टूटी पुलिया पर सरकार को घेरा, कहा, "सोई हुई...

प्रदीप टम्टा ने टूटी पुलिया पर सरकार को घेरा, कहा, “सोई हुई है प्रदेश सरकार”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर । रानीखेत

रानीखेत क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट कर एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर चिंता जताई और प्रदेश व केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

टम्टा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य में आपदा से हुए नुकसान का आकलन लगभग 20 हजार करोड़ रुपये किया गया है, जबकि केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में मात्र 5,200 करोड़ रुपये की ही मांग की गई है। उन्होंने इसे सरकार की निष्क्रियता करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा राहत के प्रति गंभीर नहीं है और इसे “सोई हुई सरकार” की संज्ञा दी।

इस दौरान पूर्व सांसद ने रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के पास टूटी हुई पुलिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी अल्मोड़ा से वार्ता कर पुल के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने भी पुल की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुल टूटने से ताड़ीखेत ब्लॉक का लगभग 50% क्षेत्र मुख्यालय से कट गया है। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, महिलाओं, मरीजों और दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पुल निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रचना रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, कुलदीप कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पंत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, महेंद्र सिंह रावत, जीतन जयाल, उमा शंकर रावत, कमल रावत, किशोर आर्या, सुरेश आर्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments