HomeUttarakhandAlmoraबड़ी कामयाबी : 1.73 लाख के गांजे के साथ 03 तस्कर चढ़े...

बड़ी कामयाबी : 1.73 लाख के गांजे के साथ 03 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 02 काशीपुर 01 उधम सिंह नगर का रहने वाला, काशीपुर में होनी थी सप्लाई

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पीएन मीणा के नेतृत्व में चलाये जा रहे आपरेशन नया सवेरा अभियान के तहत थाना भतरौजखान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43.190 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना भतरौजखान की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स के उनि देवेन्द्र सिंह सामन्त चौकी प्रभारी भिकियासैण, कानि विनोद नाथ, शमीम अहमद, महेन्द्र कुमार चौकी भिकियासैण द्वारा जैनल की ओर से रहे वाहन को चैक कर रहे थे। इसी दौरान वाहन संख्या-यूके-18जी-5368 को रोक तलाश ली गई। इस बीच वाहन में सवार नितिन कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी डाकिया, गुलाबो काशीपुर उधम सिंह नगर, शुभम शर्मा पुत्र राजीव शर्मा निवासी- महेशपुरा, आर्यनगर काशीपुर, विमल चौहान पुत्र विनय कुमार निवासी- डाकिया गुलाबो, काशीपुर के कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीष अहमद ने बताया कि चैंकिग के दौरान पुलिस को देख तीनों अचानक भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। उक्त तीनों अभियुक्तों से क्रमशः 12.450 किलोग्राम ,17.475 किलोग्राम तथा 13.265 किलोग्राम कुल- 43.190 किलोग्राम (कीमत- एक लाख तिहत्तर हजार रूपये लगभग) बरामद किया गया है।

सराईखेत से काशीपुर को सप्लाई किया जा रहा था गांजा
तीनों गांजे की तस्करी कर सराईखेत से काशीपुर बेचने ले जा रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा- 20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। तस्करी में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार (मारूति सुजुकी) को सीज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments