HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस ने निकाल ली दफनाई गई लड़की की लाश,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस ने निकाल ली दफनाई गई लड़की की लाश, भड़के ग्रामीण

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती एक गांव में आत्महत्या करने वाली एक लड़की का दफनाया गया शव पुलिस ने गढ्ढे से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस को एक कॉल आई थी, जिसमें लड़की के मरने के बाद उसके परिजनों द्वारा चुपचाप गड्ढे में गाढ़ देने का आरोप लगाया गया था।

कोरोना से जंग : कोरोना के नये वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, पढ़िये कब तक आ रही बच्चों की वैक्सीन…

जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाश दोबारा निकाल ली। इस दौरान मृतका के परिजनों व गांव के कुछ लोगों के साथ पुलिस का विवाद भी हुआ। तहसीलदार पंकज चंदोला आज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दफन लाश को दोबारा निकालने की कार्रवाई के दौरान लड़की के परिजनों ने काफी हंगामा भी किया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : महिला से अभद्रता का आरोपी एसआई निलंबित, जांच के आदेश

परिजनों का कहना था कि उनकी लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसने आत्महत्या कर ली। इधर पुलिस ने बताया कि इस तरह की अस्वभाविक मौतों पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अनिवार्य है। अतएव शव को दोबारा गढ्ढे से निकाल लिया गया। शव का आज बुधवार को पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments