HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: बहुरंगी छटा से सराबोर रहा पुलिस लाइन का ग्राउंड, पुलिस...

ALMORA NEWS: बहुरंगी छटा से सराबोर रहा पुलिस लाइन का ग्राउंड, पुलिस परिवार की महिलाओं का होली कार्यक्रम, माहौल में भरा खुशी व उल्लास का रंग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां पुलिस लाइन का ग्राउंड में रंग पर्व के उपलक्ष्य में बहुरंगी छटा से सराबोर रहा। जहां पुलिस परिवारों के बच्चे एवं महिलाएं होली गीतों के सामूहिक स्वरों और वाद्य यंत्रों की कर्णप्रिय धुनों के बीच नृत्य पर थिरकी। दरअसल, यहां उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन अल्मोड़ा के बैनर तले होली गायन व होली मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन अल्मोड़ा की अध्यक्ष एवं एसएसपी पंकज भट्ट की धर्मपत्नी हेमा बिष्ट की अध्यक्षता में यह भव्य आयोजन हुआ। जिसमें श्रीमती बिष्ट ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई होली गीत गाए गए और नृत्य हुआ। वहीं एक—दूसरे को अबीर—गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी के सुख—समृद्धि की कामना की गई। काफी देर तक पुलिस लाइन का ग्राउंड रंग पर्व होली की खुशी व उल्लास का आभास कराता रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसएसपी की माता लक्ष्मी भट्ट, सीडीओ की धर्मपत्नी रत्ना पांडे समेत पुलिस परिवार की महिला कार्मिक और पुलिस परिवारों की महिलाएं एवं बच्चे काफी तादाद में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments