HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: पुलिस के जवान ने प्रस्तुत किया ईमानदारी का प्रेरणादायी उदाहरण

Almora News: पुलिस के जवान ने प्रस्तुत किया ईमानदारी का प्रेरणादायी उदाहरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां यातायात पुलिस के जवान ने ईमानदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। ड्यूटी के दौरान उसे एक पर्स मिला, जिसमें नगदी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। जवान ने पता लगाकर वह पर्स संबंधित महिला तक पहुंचाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हुआ यूं कि गत 06 दिसंबर को यातायात ड्यूटी में तैनात जवान सूरज नाथ गोस्वामी को टैक्सी स्टैंड के पास सड़क पर एक पर्स सड़क पर गिरा मिला। इस पर्स में 2710 रुपये के अलावा संबंधित व्यक्ति का पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

आधार कार्ड उमा देवी पत्नी चन्दन सिंह निवासी मंगचौड़ा रानीखेत के नाम से था, ग्राम प्रधान मंगचौड़ा रानीखेत से सम्पर्क कर उक्त के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा मोबाइल नंबर प्राप्त कर पर्स के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस जवान सूरज नाथ गोस्वामी ने उमा देवी द्वारा बताए अनुसार उनके भतीजे दीपक परिहार के सुपुर्द कर दिया। इसके लिए उमा देवी ने यातायात जवान सूरज नाथ गोस्वामी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस वाकये से पुलिस जवान ने ईमानदारी का परिचय भी दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments