HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांग्रेसी नेताओं पर फर्जी मुकदमों के खिलाफ पुलिस का पुतला...

हल्द्वानी : कांग्रेसी नेताओं पर फर्जी मुकदमों के खिलाफ पुलिस का पुतला दहन

हल्द्वानी। बिन्दुखत्ता निवासी कांग्रेस नेताओं पर लालकुआं पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से केस दर्ज किये जाने के विरोध में आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में कांग्रेस ने AICC सदस्य सुमित हृदयेश तथा महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर उक्त घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सभी ने एक स्वर में कांग्रेस नेताओं पर लगाये गए फर्जी मुकदमे की तुरंत वापसी सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। सुमित हृदयेश ने कहा कि उक्त घटना साफ तौर पर शराब माफियाओं और पुलिस के गठजोड़ को दर्शाती है। मित्र पुलिस जब मुख्य विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है तो आम जनमानस का हाल तो और बेहाल होगा। मुख्यमंत्री को स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही एवं फर्जी केस वापसी के निर्देश तुरंत देने चाहिए।

राहुल छिमवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ने आम जनता का पुलिस से भरोसा उठा दिया है। न भय ना भ्रष्टाचार की बात केवल चुनावी जुमला था ये बात जनता जान चुकी है। पुतला दहन कार्यक्रम में हेमन्त बगड़वाल, डॉ. मयंक भट्ट, राजेन्द्र खनवाल, विजय सिजवाली, जगमोहन चिलवाल, किरन डालाकोटी, गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, मुकुल बल्यूटिया, जाकिर हुसैन, संध्या डालाकोटी, नेत्र बल्लभ जोशी, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, सुमित कुमार, शकील सलमानी, हेमन्त साहू, सालिम सिद्दीकी, सैय्यद रिहान, जमील अहमद अंसारी, नितिन भट्ट, इंदर बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, अबू तसलीम, डैनी मलिक, योगेंद्र सिंह बिष्ट, हिमांशु जोशी, उमेश बिनवाल, सरफराज अहमद, रिजवान, हाजी इस्लामुद्दीन, इक़बाल अंसारी, रिहान हुसैन आदि लोगों ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments