HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पुलिस विभाग के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति पर दी गई...

Almora News : पुलिस विभाग के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस उपाधीक्षक रावत ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र से किया सम्मान

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTS
Advertisement

यहां पुलिस कार्यालय में हुए समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत ने सेवानिवृत्ति पर पुलिस विभाग के कार्मिकों को भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वालों में उनि मनोहर सिंह ने 41 वर्ष 3 माह, उनि बहादुर सिंह ने 40 साल 5 माह, हे.कानि दिवानी राम ने 38 साल 11 माह तथा सावित्री देवी ने 24 साल 8 माह तक विभाग में अपनी सेवाएं दीं। सीओ ने इन सभी के द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवा एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के अवसर प्रभारी पुलिस लाईन उनि दामोदर कापड़ी, रमेश लोहनी, हेमन्त कुमार, आदेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments