HomeUttarakhandAlmoraउपलब्धि : नव वर्ष 2021 के कलैंडर में शामिल हुए अल्मोड़ा के...

उपलब्धि : नव वर्ष 2021 के कलैंडर में शामिल हुए अल्मोड़ा के फोटोग्राफर जयमित्र सिंह बिष्ट के मनमोहक चित्र, सरकारी कलैंडर में पहली बार शामिल हुई अल्मोड़ा की संस्कृति की झलक

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उत्तराखंड सरकार के नए साल का कलैण्ड पहली बार अल्मोड़ा की संस्कृति, मेलों व तीज—त्योहारों पर केंद्रित हुआ है। ​जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अवधारणा को साकारा रूप देते हुए नगर क्षेत्र के छायाकार जयमित्र सिंह बिष्ट के मनमोहक चित्रों को इसमें समाहित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग द्वारा नव वर्ष 2021 के बने कलैण्डर जिसमें अल्मोड़ा की संस्कृति एवम् अल्मोड़ा के प्रसिद्ध स्थानों, मेलों व त्योहारों पर केंद्रित कैलेंडर पर नगर के छायाकार जयमित्र सिंह बिष्ट द्वारा बिनसर अल्मोड़ा से त्रिशूल, मैकतोली, नंदा देवी व नंदा कोट हिमालय का सुबह के समय का दृश्य एवं कुमाऊनी युगल (लोक कलाकारों) के चित्र के कलैण्डर का विमोचन उत्तराखंड के मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले दिनों अपने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान किया। पहली बार अल्मोड़ा के विशेष संदर्भ में बने इस कैलेंडर में अल्मोड़ा की प्रसिद्ध चीजों, पर्यटन स्थलों, मंदिरों के साथ ही जो अल्मोड़ा को विशेष बनाती हैं जैसे यहां की बाल मिठाई, सिंगोड़ी, चितई गोलू देवता मन्दिर, कसार देवी मन्दिर, सूर्य मन्दिर कटारमल, जागेश्वर मन्दिर समूह, रानीखेत का हैड़ाखान बाबा मन्दिर, नरसिंह ग्राउड, अल्मोड़ा का नंदा देवी मेला यहां का विश्व प्रसिद्ध दशहरा, छोलिया नृत्य, कुमाऊनी युगल, बिनसर से हिमालय के विहंगम दृश्य आदि फोटोग्राफ्स को इस कैलेंडर में स्थान दिया गया है। इस कैलेंडर की अवधारणा और परिकल्पना जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की है। कैलेंडर का डिजाइन चैतन्य पांडे द्वारा किया है। कैलेंडर में सभी फोटोग्राफ्स प्रसिद्ध फोटोग्राफर जयमित्र सिंह बिष्ट द्वारा लिए गए हैं जो पिछले 25 वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस सन्र्दभ में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि अल्मोड़ा उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्रसिद्व है और यहां की संस्कृति, त्यौहार और यहां से दिखने वाले सुंदर हिमालय यहां की विशेष पहचान हैं और इस कैलेंडर के माध्यम से लोगों तक उस पहचान को पहुंचाने के उदेश्य से इस कैलेंडर को बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments