HomeUttarakhandAlmoraसराहनीय : पुलिस आरक्षी ने जरूरतमंदों को अपने बोनस के पैसों से...

सराहनीय : पुलिस आरक्षी ने जरूरतमंदों को अपने बोनस के पैसों से बांटे कंबल, मिठाई

  • पर हित सरिस धर्म नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई॥

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां एक पुलिस के आरक्षी को पूरे शहर में अत्यंत सराहना मिल रही है। इन्होंने अपने बोनस के पैसों का इस्तेमाल गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करके एक ​बड़ी मिसाल पेश की है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा पुलिस के आरक्षी संदीप कुमार एसएसपी कार्यालय अल्मोड़ा में तैनात हैं। वह नित्य प्रातः 04 बजे दैनिक सूचना बनाने कार्यालय आते हैं। ज्ञात रहे कि नवंबर माह में अल्मोड़ा में सुबह—शाम अत्यधिक ठंड पड़ रही है। जब तमाम लोग अपने—अपने घरों में ठंड से बचने के लिए कैद रहते हैं तो संदीप कुमार को कार्यालय आना पड़ता है। इस भीषण सर्दी में इनका ध्यान कुछ बेसहारा और अत्यंत गरीब लोगों की ओर आकृषित हुआ।

इन्होंने पाया कि जब वह ड्यूटी पर आते हैं तब कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अत्यधिक ठंड होने के कारण सड़क के एक किनारे अथवा अपने टूटे—फूटे आवास में ठंड से ठिठुरते रहते हैं। इन लोगों का कोई सहारा होता और इन्हें पूरी रात ठंड में बितानी पड़ती है। इनकी पीड़ा देखकर संदीप बहुत द्रवित हो उठे ओर उन्होंने फैसला लिया कि उन्हें मिले बोनस के पैसों से वह इन जरूरतमंदों की मदद करेंगे। अतएव उन्होंने ​अपने बोनस में मिले पैसों से कंबल और मिठाइयां खरीद सड़क किनारे कच्चे घरों में रह रहे असहाय और निर्धन लोगों को मिठाई और कंबल वितरित किया। इनमें शामिल कई वृद्ध जनों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह यह भी उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनकी मासिक आय लाखों में है। इसके बावजूद गिने—चुने लोग ही ऐसे होते हैं जो गरीब, असहायक व जरूरतमंदों की सेवा अपनी आय से करना पसंद करते हैं। अधिकांश लोग तो स्वयं एवं अपने परिवार के लिए धन—संपदा संग्रह के अतिरिक्त जीवन भर कुछ सार्थक नहीं कर पाते। ऐसे धनाढ़य लोगों के लिए इन पुलिस आरक्षी का नि:स्वार्थ सेवा कार्य एक बड़ी मिसाल हैं

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments