HomeUttarakhandAlmoraलाॅकडाउन के नियमों को न मानने वालों के विरूद्ध सख्त हुई पुलिस,...

लाॅकडाउन के नियमों को न मानने वालों के विरूद्ध सख्त हुई पुलिस, 41 के विरूद्ध कार्यवाही, तीन वाहन सीज

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लाॅकडाउन नियमों का पालन कराने एवं उलंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लोगों को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में लाॅक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर रानीखेत पुलिस द्वारा- 04, सोमेश्वर-01, भतरौजखान-06, द्वाराहट-03, लमगड़ा- 08, दन्या-03 कुल-25 व्यक्तियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत कार्यवाही कर 6500 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। इसी क्रम में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 16 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए संयोजन जमा करवाया गया तथा 1- चालक बालम सिंह निवासी- सिकुड़ा, वाहन संख्या- यूके-04आर-5063, 2- राजेन्द्र सिंह निवासी- ग्राम सैनोली जैती R/O वाहन संख्या- यूके-04-सीए- 3283, 3- पंकज राणा निवसी- तल्ली मिरई द्वाराहाट वाहन संख्या- यूके-01बी-9468 के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त तीनों वाहनों को सीज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments