HomeCNE Specialकोरोना अपडेर्ट : 24 घंटों में गई दो जानें, कहां के...

कोरोना अपडेर्ट : 24 घंटों में गई दो जानें, कहां के हैं यह लोग और किस अन्य बीमारी से पीड़ित थे, पढ़ें पूरी खबर…

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई। जबकि मुंबई से ऋषिकेश आए एक अन्य मरीज की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान के नोडल अधिकारी कोविड मधुर उनियाल ने बताया कि बीती बृहस्पतिवार की रात तपोवन, ऋषिकेश के कोविड संक्रमित 56 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई,जो कि एम्स ऋषिकेश में 1 जून से भर्ती थे और कोविड संक्रमित थे। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति बीते माह 25 मई को मुंबई से तपोवन, ऋषिकेश स्थित अपने घर आए थे। 28 मई को सांस लेने में दिक्कत होने पर वह एम्स की ओपीडी में आए थे, इन्हें 1 जून को ऐक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस् सिंड्रोम के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था तथा उसी दिन इनका कोविड सैंपल लिया गया था, जोकि इंकैंक्लुजिव पाया गया, लिहाजा इनका चार जून को दोबारा सैंपल लिया था, जो कोविड पॉजिटिव आया है। 6 जून को मरीज को कोविड आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मगर चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका और बृहस्पतिवार रात उनकी मृत्यु हो गई। दूसरा केस गाजियाबाद से 9 जून को एक 25 वर्षीया महिला पेट में दर्द व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर एम्स की ओपीडी में आई थीं, जहां इनका कोविड सैंपल लिया गया था व इन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 11 जून को इनका सैंपल कोविड पॉजिटिव आने पर इन्हें कोविड वार्ड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। चिकित्सकों के अनुसार इन्हें पिछले 10 दिनों से पेट में तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ के साथ ही पिछले तीन दिनों से तेज बुखार की शिकायत थी। इस महिला की शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments