HomeUttarakhandAlmoraपुलिस ने पूछी बुजुर्गों की कुशलक्षेम, कहा मदद की जरूरत हो तो...

पुलिस ने पूछी बुजुर्गों की कुशलक्षेम, कहा मदद की जरूरत हो तो बताना

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दन्या पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अभियान चलाते हुए एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क किया और कुशलक्षेम पूछी। बुजुर्गों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन भी दिया। पुलिस ने पूछी कुशलक्षेम पूछी तो बुजुर्ग नागरिक भी भावुक हो गए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

ज्ञात रहे कि एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरुद्वारा जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण रखने को कहा गया है।

आदेश के अनुक्रम में थाना दन्या के चौकी प्रभारी जागेश्वर बलबीर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्हें थाना दन्या के संपर्क नंबर व हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी दी गई। बताया कि बुजुर्गों को स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह तत्काल दिए गए नंबरो पर जानकारी दें।

थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा थाना दन्या पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।

यहां चौकी इंचार्ज क्यों हुए लाइन हाजिर, प​ढ़िये ख़बर — Click To Read

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments