बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के सूपी गांव में दस वर्षीय बालिका से दुराचार करने वाला 27 वर्षीय आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।
कल यानी 13 जुलाई को पीड़ित बालिका के चाचा ने कपकोट थाने में तहरीर सौंपी कि 12 जुलाई की शाम को उसकी नाबालिग भतीजी जब जंगल से मवेशियों को ला रही थी तो ग्राम- सूपी के खीम सिंह पुत्र सोबन सिंह ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। कपकोट पुलिस ने तुरंत खीम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी खीम सिंह को बाबै बैण्ड सूपी(कपकोट) से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा कबूल किया गया कि उसने ही लड़की के साथ जबरदस्ती, डरा धमकाकर दुराचार किया है। उे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई लोकेश रावत, एसआई निशा पाण्डे, सिपाही मोहन गिरी व त्रिभुवन सिंह मर्तोलिया शामिल थे।
बागेश्वर ब्रेकिंग : पुलिस ने दबोच लिया दस वर्षीय बालिका से दुराचार करने वाला हवसी दरिंदा
RELATED ARTICLES

