HomeCNE Specialचले लेखनी ऐसी

चले लेखनी ऐसी

ADVERTISEMENTS

कविता

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

चले लेखनी सदा ही ऐसी,
अंधियारा ही मिट जाये।
फैला दो प्रकाश सदा तुम,
कोहरा जिससे छंट जाये।
सत्य पथ पर रहें अडिग हम,
साहस से सदा ही डट जायें।
चले लेखनी सदा ही ऐसी,
अंधियारा ही मिट जाये।।…….
सच्ची लेखनी के प्रभाव से ,
सिंहासन भी हिल जाये।
बिनते कूड़ा नन्हे हाथों को,
बस्ता कलम भी मिल जाये।
प्रहार बुराई पर कर दो,
खोया बचपन भी मिल जाये।
चले लेखनी सदा ही ऐसी,
अंधियारा ही मिट जाये।।……
राजा रंक का भेद यहां पर,
लेखनी से भी कट जाये।
डिगे न पग विपदा में कभी भी,
साहस सदा ही मिल जाये।
रहे न कोई भूखा प्यासा,
सबको छत भी मिल जाये।
चले लेखनी सदा ही ऐसी,
अंधियारा ही मिट जाये।।…….
जाति – धर्म का भेद न हो,
ऊंच नीच की हो न भावना।
सदा आपसी भाईचारे की ,
एकता को हम दिखलायें।
चले लेखनी सदा ही ऐसी,
अंधियारा ही मिट जाये।।……
हो न व्यर्थ रस गुणगान किसी का,
हो सदा सच्चाई का सम्मान।
समझो कलम की ताकत को तुम,
बने लेखनी सबका अभिमान।
फैला दो मानवता की किरणें,
खुशियां सभी को मिल जाये।
चले लेखनी सदा ही ऐसी,
अंधियारा ही मिट जाये।।……
मातृभूमि की सेवा में हम,
आओ एकता दिखलायें।
भारत माता की सेवा में,
सच्चे वीर सपूत हम बन जायें।
भारत भू सदा सेवा में तेरी,
जीवन यह अर्पित हो जाये।
बनकर कलम के सच्चे सिपाही,
आओ सेवा में डट जायें।
चले लेखनी सदा ही ऐसी,
अंधियारा ही मिट जाये।।……

रचनाकार – भुवन बिष्ट
(रानीखेत), उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments